Halaman

    Social Items

Why Holi In India ?

Why Holi In India ?  :
होली हिंदुओं के त्योहारों में से एक है। इस दिन हर साल फाल्गुन महीने के अंतिम समय में इसे मनाया जाता है। यह एक खुशियां देने वाला त्योहार है।

होली के दिन लोग टोलियां बनाकर इधर उधर गीत गाते हुए घूमते हैं। होली वाले दिन लोग एक दूसरे को गुलाल रंग भी लगाते हैं। गुलाल रंग होली का मुख्य रंग होता है जोकि गुलाबी रंग होता है।

होली वाले दिन शाम को लोग होलिका को जलाते हैं। इस विषय पर एक पुरानी कहानी भी है कहते हैं कि प्रह्लाद नाम का एक परमात्मा का भक्त था उसके पिता का नाम हिरणाकुश था वह परमात्मा को नहीं मानता था उसने अपने आप पर बहुत घमंड था।

उसको अपने आप पर बहुत घमंड था। उसने अपने पुत्र को भी परमात्मा की भक्ति करने से मना किया। प्रहलाद ने अपने पिता की इस बात को नहीं माना। और भक्ति करता रहा।

इस बात से नाराज होकर उसके पिता ने उसके ऊपर अत्याचार करना शुरू कर दिया। उसको हाथियों के पैरों में डाला गया पर वह बच गया, उसको पहाड़ से नीचे गिराया गया, पर फिर भी वह बच गया।

हिरणाकुश की एक बहन थी। जिसका नाम होलिका था। उसको परमात्मा का वरदान था कि वह आग में जलेगी नहीं हिरणाकुश ने अपनी बहन को कहा कि तुम प्रह्लाद को अपनी गोद में लेकर आग में बैठ जाओ ताकि प्रह्लाद आग में जलकर राख हो जाए। और तुम बचा जाओ, ताकि इस पर प्रहलाद से मुझे छुटकारा मिले।

होलिका ने इस तरह ही किया पर परमात्मा की कृपा से होलिका आग में जल गई और प्रहलाद बच गया।

उस दिन से आज तक यह त्यौहार मनाया जाता है। होली के दूसरे दिन लोग आपस में एक दूसरे के ऊपर रंग और गुलाल डालते हैं। नाचते हैं। और खुशियां मनाते हैं। तथा एक दूसरों के घर जाकर भी रंग लगाते हैं।

बहुत सारे लोग रंग की जगह कीचड़ आदि का भी प्रयोग करते हैं। यह बहुत बुरी बात है और कुछ लोग शराब पीकर भी दूसरों को परेशान करते हैं। इस तरह वह लोग इस पवित्र त्योहार को कलंक लगा देते हैं।

इनको इस तरह नहीं करना चाहिए।

No comments