Halaman

    Social Items

होली का त्यौहार

होली का त्यौहार

हमारे देश के त्योहारों में होली का प्रमुख स्थान है। यह रंगों का मस्ती भरा त्यौहार है। इसे सभी लोग उत्साह एवं उमंग के साथ मनाते हैं। अन्य धर्मों को मनाने वाले भी इसमें उत्साह पूर्वक भाग लेते हैं।

समय : फाल्गुन मास की पूर्णिमा को। जबकि चंद्र देव अपनी सोलह कलाओं के साथ उदित होते हैं। तभी मानव ऋतुराज, बसंत का स्वागत करने आ जाती है। अमीर और गुलाब उड़ाती रंग बिरंगी मस्त होली।

Read : Holi Caption for Facebook 2019

Read : Holi Caption for Instagram 2019

Read : Holi Caption 2019

Read : Caption for Holi Pictures 2019

होली मनाने का कारण : होली के संबंध में अनेक पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं। एक कथा के अनुसार स्वयं को ईश्वर मानने वाला दुष्ट हिरण्यकशिपु जब अपने पुत्र भक्त प्रहलाद पर अनेक उपाय करने के उपरांत भी उसका अहित न कर सका। तो उसने प्रहलाद की बुआ होलिका से सहायता मांगी।
होलिका को वरदान मिला हुआ था कि अग्नि उसे जला नहीं सकती। होलीका भक्त प्रहलाद को गोद में लेकर बैठ गई तथा अग्नि जला दी गई।

ईश्वर की कृपा से भक्त प्रहलाद का बाल बांका भी नहीं हुआ। और होलिका जल कर राख हो गई। इस प्रकार बुराई पर अच्छाई ने विजय प्राप्त की। उसी दिन से यह पुण्य पर्व मनाया जाता है।

होली मनाने का ढंग : होली का विशेष रूप से 2 दिन तक मनाया जाता है। पूर्णिमा के दिन होलिका दहन व पूजन आदि का कार्यक्रम होता है। इस दिन घर घर में पकवान आदि बनाए जाते हैं।

अगला दिन घुलैण्डी का होता है। इस दिन बालक बालिकाएं, युवक युवतियां आपसी भेदभाव को त्याग कर होली की मस्ती का आनंद लेते हैं। गरीब की कुटिया से लेकर राजमहल तक ऐसा कोई स्थान नहीं जो होली के रंग में नहीं रंग जाता।

इस दिन सब लोग आपस में गले मिलते हैं। तथा एक दूसरे के माथे पर गुलाल लगाते हैं। चारों ओर रंगों की धूम दिखाई देती है।

होली के दोष : जहां एक और होली का पुनीत प्रेम का प्रतीक है। वहीं कुछ लोगों ने होली का वास्तविक रूप बिगाड़ दिया है। कुछ शरारती लोग इस दिन कीचड़ या गोबर उछालते हैं। शराब पीते हैं, अबीर वह सुंदर रंगो के स्थान पर काले रंगों का प्रयोग करते हैं।

हमारा कर्तव्य है की हम इन सभी बुराइयों को दूर कर इस पावन पर्व को दोषमुक्त कर दें।

उपसंहार : होली के दिन गुलाल अर्थात लाल रंग की ही धूम होती है। लाल रंग प्रेम का प्रतीक माना जाता है। अतः होली वास्तविक रूप में जन-जन में आनंद व उल्लास के साथ हृदय को प्रेम से भर देती है।

होली के अवसर पर आओ एक दूजे पर गुलाल लगाएं,
अपने समर्पित भुलाकर प्रेम और सद्भाव बढ़ाएं।...


Read also :

Read : Holi Caption for Facebook 2019

Read : Holi Caption for Instagram 2019

Read : Holi Caption 2019

Read : Caption for Holi Pictures 2019


Thanks for Reading..

By!! 

No comments